✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में बनेगा पाँच सितारा होटल ताज,सरकार के साथ हुआ समझौता  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 5, 2026, 8:22:52 PM

पटना(PATNA): राज्य की अब पहचान पर्यटन के क्षेत्र में भी बन रही है. सरकार ने अलग अलग क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित किया है.अब इसे बढ़ावा देने के लिए होटल ताज के निर्माण कराने का फैसला विभाग ने लिया. साथ ही गुरुवार को सरकार को होटल ताज के बीच एक समझौता पत्र भी हस्ताक्षर किया गया. इस समझौते में खुद मंत्री पर्यटन विभाग अरुण शंकर प्रसाद मौजूद रहे.  

मंत्री की मौजूदगी में एमओयू

बता दे कि राज्य सरकार ने पर्यटन और  आतिथ्य क्षेत्र में बड़ी छलांग मारी है. बिहार के लिए  यह एक ऐतिहासिक  फैसला है.  मंत्री पर्यटन विभाग अरुण अरुण शंकर प्रसाद की उपस्थिति में पर्यटन विभाग/बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BSTDCL) ने सारगा होटल प्रा. लि. के साथ बांकीपुर बस स्टैंड की भूमि पर 5-सितारा लग्जरी ताज होटल के संचालन के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया. यह समझौता सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत हुआ है.  

द इंडियन होटल समूह करेगा होटल का निर्माण

समझौते के मुताबिक द इंडियन होटल समूह द्वारा इस फाइव स्टार ताज होटल का निर्माण किया जाएगा.  इस मौके पर मंत्री ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि राज्य के लोगों की बड़ी अपेक्षा है कि पर्यटकों और व्यवसायियों को यहां बेहतर आवासन में किसी परेशानी का सामना नही करना पड़े. पटना जैसे शहर में फाइव स्टार होटल की बहुत आवश्यकता है, इसे ध्यान में रखते हुए सरकार राजधानी में तीन पांच फाइव स्टार होटल का निर्माण करवाने जा रही है.  पटना में पूर्व से एक फाइव स्टार होटल का निर्माण शुरू हो चुका है, दूसरे के लिए आज समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए हैं.  आज औपचारिकताएं पूरी हो गयी है, अब तय समय सीमा के अंदर यहां ताज होटल का निर्माण पूरा किया जाए और तीसरे फाइव स्टार होटल के लिए भी प्रक्रिया चल रही है.

 

राज्य में पर्यटन स्थलों के पास काफी सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है. नए सर्किट्स बनाए जा रहे हैं. जिसप्रकार बोधगया और राजगीर में काफी पर्यटक आते हैं, वैसे ही आगामी दिनों में सीतामढ़ी में जानकी मंदिर देखने के लिए भी पर्यटक आएंगे.  

पर्यटक के साथ कारोबारी को मिलेगी बेहतर सुविधा

 बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग, बिहार द्वारा बांकीपुर बस स्टैंड के भूखंड का हस्तांतरण पर्यटन विभाग/बिहार स्टेट टूरिज्म डेवपलमेंट कॉ. लि. को किये जाने के पश्चात राजधानी पटना में पर्यटकों को आधुनिक सुविधायुक्त आवासन एवं अन्य पर्यटकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निमित्त उक्त भूखंड पर फाइव स्टार होटल निर्माण आधारभूत संरचना विकास सामर्थ्यकारी (इनेबलिंग) संशोधन अधिनियम 2023 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार किये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया.

500 कमरों का बनेगा होटल

तकनिकी रूप से सफल निविदादाता के रूप में सारगा होटल प्रा. लि. का चयन किया गया है, जिनके द्वारा वार्षिक लाइसेंस प्रीमियम रु 18.60 करोड़ और जीएसटी समर्पित किया गया है.  उपरोक्त भूमि पर 500 कमरों का द ताज होटल विकसित किया जायेगा. प्रस्तावित पाँच सितारा होटल में प्रथम फेज में 350 कमरे एवं द्वितीय फेज में 150 कमरों का निर्माण किया जाना है. चयनित एजेंसी के द्वारा 04 वर्षों के अंदर प्रथम फेज का निर्माण पूर्ण कर जनवरी 2030 ई. में द ताज फाइव स्टार होटल का संचालन प्रारंभ करना सुनिश्चित किया जायेगा.

बांकीपुर में सबसे बेस्ट लोकेशन

 बांकीपुर पाँच सितारा होटल के निर्माण के लिए  बहुत हीं उपयुक्त स्थल है क्योंकि एक तरफ गंगा नदी है तथा सामने गाँधी मैदान है.  इसके साथ ही साथ यह होटल सम्राट अशोक कन्वेंसन सेंटर के नजदीक होने के कारण इसकी महत्ता और भी बढ़ जाती है.

अन्य ताज से अलग होगा पटना होटल ताज

द ताज होटल के सीनियर वाइस प्रसिडेंट के. मोहनचंद्रन द्वारा बताया गया कि बाँकीपुर, पटना में विकसित किया जा रहा ताज होटल पूरे भारत में संचालित हो रहे ताज होटलों में एक बेहतरीन संस्करण होगा.  वहीं सागरा होटल प्रा. लि. के निदेशक नित्यानन्द सोनथालिया द्वारा बताया गया कि निर्धारित समय में पटनावासियो के लिए बेहतरीन पाँच सितारा होटल का निर्माण कराया जाएगा.  इस अवसर पर राजेश रौशन, संयुक्त निदेशक, पर्यटन निदेशालय, श्री चंदन चौहान, महाप्रबंधक, बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि. सहित सभी विभागीय पदाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे.

Tags:Hotel tajHotel Taz PatnaBankipur Bus standHotel TajBihar NewsPatna NewsPatna UpdatePatna HotelHotel in PatnaFive Star Hotel in Patna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.