TNP DESK- नालंदा में एसटीएफ और लहेरी थाना की पुलिस ने बिहारशरीफ के सोहन कुआं मोहल्ले में छापेमारी छापेमारी कर पांच हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 5 पिस्टल, एके 47 का 153 जिंदा कारतूस,315 बोर के एक कारतूस,11 मैगजीन और 24 हजार नकद और एक स्करपियो को गाड़ी को जब्त किया है.
गुरुवार को नालंदा के एसपी भारत सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कीएसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सोहन कुआं स्थित एक किराए के फ्लैट में हथियारों की अवैध डिलीवरी होने वाली है. सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने रणनीति बनाकर छापेमारी की।l. पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद तस्करों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मेड इन चाइना लिखी पांच पिस्टल, AK-47 के 153 जिंदा कारतूस, 11 मैगजीन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया. जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो झारखंड से आए तस्करों की है. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार थाना क्षेत्र के गौरा गढ़ मोहल्ला के रहने वाला मोहम्मद परवेज, मुंगेर निवासी सौरभ झा तथा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन युवक शामिल हैं. झारखंड के तीनों आरोपी आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं. एसपी ने बताया की एके 47 के कारतूस मिलने की जानकारी जांच एजेंसी को दी गई है. जिस फ्लैट से हथियार बरामद हुए हैं, उसे सौरभ झा ने किराये पर लिया था. इसी फ्लैट को हथियारों की खरीद–बिक्री और डिलीवरी के ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था. सौरभ ने स्थानीय तस्कर और झारखंड से आए लोगों के बीच संपर्क की भूमिका निभाई थी. मोहम्मद प्रवेज बिहार शरीफ का रहने बाला है और हथियार की तस्करी में पूर्व में भी जेल जा चुका है.
