✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के सारण में संदिग्ध जहरीली शराब से पांच की मौत, इलाके में दहशत

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 13, 2026, 12:12:57 PM

सारण : जिला में जहरीली शराब का मामला सामने आया है और इस मामले में पांच लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मसरख और पानापुर में शराब पीने से बीमार पड़े पांच लोगों की मौत को प्रशासन द्वारा संदिग्ध बताया जा रहा है. मृतकों में मशरक तख्त इलाका निवासी संतोष महतो की मौत सबसे पहले हुई थी.

जिसमें उसकी पत्नी ने बताया था कि वह शराब पीकर लौटे थे और उनकी आंखों से दिखना बन्द हो गया था. उसके बाद पानापुर के दुबौली निवासी धर्मेंद्र राय और धेनुकी निवासी सुकन नट की मौत हुई. उसमे भी परिजनों ने शराब पीने से तबियत बिगड़ने की बात कहते हुए इलाज के दौरान मौत होना बताया. इसके साथ ही मशरक तख्त निवासी पंकज कुमार सिंह और रघुवर महतो के मौत के बाद मौतों का आंकड़ा पांच पर पहुंच गया है.

बताया जा रहा है कि रघुवर महतो के साथ ही सात आठ लोगो ने शराब का सेवन किया था और उसके बाद सबकी तबियत बिगड़ी थी. मरने वालों में मशरक तख्त निवासी संतोष महतो, पंकज कुमार सिंह, रघुवर महतो के साथ पानापुर धेनुकी निवासी सुकन नट और दुबौली निवासी धर्मेंद्र राय शामिल हैं. पुलिस और प्रशासन से उनका पक्ष लेने की कोशिश हो रही है लेकिन अभी तक उनका पक्ष नही मिल पाया है.

Tags:Saran hooch tragedySuspected spurious liquor deaths in BiharBihar poisonous liquor caseSaran toxic liquor incidentBihar hooch tragedy latest newsSaran Masrakh liquor tragedyBihar spurious alcohol deathsBihar hooch tragedy 2026Bihar illegal alcohol incident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.