बक्सर (BUXER): बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुदास मठिया गांव में युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर प्रताड़ित करने वाले तालिबानी सजा के मामले में एक बड़ा ही खतरनाक खुलासा हुआ है.जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. जहां युवक को पहले तो उल्टा लटका कर मारा गया उसके बाद घाव पर लाल मिर्च का पाउडर रगड़ा गया.
17 नामजद और 10-15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी
अब पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है.घटना को लेकर पीड़ित युवक के पिता बसावन सिंह के बयान पर पुलिस ने 17 नामजद और 10-15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस तालिबानी सजा की क्रूरता यहीं खत्म नहीं हुई. दर्ज एफआईआर में पीड़ित परिवार ने रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया है.
हमलावरों ने क्रूरता की सारी हदें पार की
परिजनों का आरोप है कि जब युवक पेड़ से उल्टा लटका हुआ दर्द से कराह रहा था, तब हमलावरों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके शरीर पर मारपीट से बने जख्मों पर लाल मिर्च का पाउडर छिड़क दिया.