✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बांका में रामधुन कार्यक्रम में हुई गोलीबारी, आधा दर्जन लोग जख़्मी, वीडियो वायरल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:45:34 PM

बांका: बांका थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में गुरुवार देर रात्रि दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वाइरल हो रहा है. मारपीट एवं गोलीबारी के दौरान एक पक्ष के दो लोग गोली का छर्रा लगने तो दूसरे पक्ष के तीन लोग फरसा की वार से यानि इस घटना में दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं.

नशे की हालत में की फायरिंग

बांका के एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बांका के टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में तीन सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिशनपुर गांव में रामधुन का कार्यक्रम हो रहा था. इस क्रम में एक पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे और इन लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की. जहां गोली का छर्रा लगने से शिवकुमार झा और आशीष झा घायल हो गये, जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका में भर्ती कराया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए इन दोनों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.वहीं इस घटना में घायल राहुल झा, गौतम और सूरज झा का बांका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पांच लोग गिरफ्तार

इधर इस घटना की सूचना मिलते ही बांका टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में साजन सिंह सहित तीन लोगों को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में बांका के एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें तीन लोग नशे की हालत में पाये गये हैं. दोनों पक्ष के द्वारा आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे क कार्रवाई की जाएगी.

Tags:Bihar newsBanka newsFiring in bankaFiring took place during Ramdhun programBihar policeBanka police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.