✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगुसराय: उपसरपंच के पति पर फायरिंग, मामले में पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार, जानें किस दुश्मनी में की गई फायरिंग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:40:24 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार में गुड़ागर्दी इस कदर बढ़ गई है कि खुलेआम अपराधी किसी को भी जान से मार देते है. और हथियार लहराते हुए फरार भी हो जाते है. इन अपराधियों में पुलिस का थोड़ा सा भी खौफ नहीं है. ताजा मामला बेगूसराय में शनिवार की देर शाम की है. जहां अपराधियों ने उपसरपंच के पति पर फायरिंग कर दी.

अपराधियों ने उपसरपंच के पति पर की फायरिंग

आपको बता दें कि इस फायरिंग में चंदेश्वरी यादव के पीठ में लगी. जिनका ईलाज  सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है.वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि मुख्य आरोपी अमित कुमार अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

मामले में पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

ये पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शाहेबपुर कमाल पश्चिमी पंचायत की है. बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम महेश तांती ने अपने घरेलू विवाद के लिए पंचायती के लिए उपसरपंच के पति चंदेश्वरी यादव को बुलाया था. और जब वो वहां पहुंचे उसी वक्त अमित यादव नाम का व्यक्ति वहां पहुंचा और चंदेश्वरी यादव को गोली दी. और मौके से फरार हो गया.

फायरिंग में घायल चंदेश्वरी यादव का अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदेश्वरी यादव ने बताया है कि अमित यादव शराब के धंधे में लिप्त हैं. और तकरीबन 8 महीने पहले शराब मामले को लेकर उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी. जब वो जेल से बाहर निकला तब उसे आशंका हुई कि चंदेश्वरी यादव ने ही पुलिस की मुखबिरी की थी. तभी से वो चंदेश्वरी यादव की हत्या की फिराक में था.

डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी

वहीं बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सभी अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है. 2 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ हो रही है. अमित कुमार की भी जल्दी ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी. घटना के बाद बलिया डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है, जो अमित कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Tags:Firingeputy sarpanch's husbandsarpanchhusbandpolicearrestedenmity the firing was doneFiring on deputy sarpanch's husbandpolice arrested 2 in the caseknow in which enmity the firing was donebiharbegusaraidsp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.