✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अपराधी बेखौफ! पटना में कॉरपोरेट अधिकारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 1, 2026, 11:04:44 AM

पटना (PATNA) : बिहार की राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया है.  जीएस एंक्लेव अपार्टमेंट की पार्किंग में घुसकर दो अपराधियों ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी.

कॉरपोरेट सेक्टर में सप्लाई का काम करते हैं दिलीप कुमार

घायल की पहचान दिलीप कुमार सिंह के रूप में हुई है जो कॉरपोरेट सेक्टर में सप्लाई का काम करते हैं और उनका ऑफिस बोरिंग रोड इलाके में स्थित है. बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार सिंह जैसे ही अपार्टमेंट की पार्किंग में पहुंचे. पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या कारोबारी विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

Tags:Patna Shastri Nagar shootingApartment shooting in PatnaCorporate officer shot in PatnaBihar crime newsPatna firing incidentGun attack in Shastri Nagar PatnaCrime in Patna todayPatna police investigationBreaking news Patna firing

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.