✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आपसी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, पटना के बाकरगंज इलाके में दहशत

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 20, 2026, 11:51:38 AM

पटना : राजधानी पटना के बाकरगंज इलाके में देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी.  जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी.

आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार फायरिंग की वजह आपसी रंजिश या आपराधिक गतिविधि से जुड़ी हो सकती है.  हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक रूप से किसी कारण की पुष्टि नहीं की है.फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

Tags:Patna firing incidentBakarganj firing newsFiring in Patna todayPatna crime newsGunshot incident in PatnaBihar latest crime updatePatna police investigationGunfire in BakarganjBreaking news PatnaBihar crime report

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.