✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर के नवगछिया में गोलीबारी, वारदात में दो शख्स की मौत, एक गंभीर

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 5, 2026, 4:00:23 PM

भागलपुर : नवगछिया होली के रंग के बीच नवगछिया इलाके में खून की होली खेली गई. संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गोलीबारी में तीन युवकों को गोली मार दी गई जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

गंभीर रुप से घायल युवक पटना रेफर

घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है. मृतकों की पहचान गुलशन कुमार पिता– सदानंद मंडल और धीरज कुमार पिता– अनिल मंडल के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान अजेश कुमार पिता– विजय मंडल के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद घायल अजेश को आनन-फानन में इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया.

घटना की खबर से इलाके में फैली सनसनी

जानकारी के अनुसार दोनों मृतकों के शव नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी स्थित कलबलिया धार के पास से बरामद किए गए हैं घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. बताया जा रहा है कि तीनों युवक आपस में दोस्त थे और खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के भौरकाठ गांव के रहने वाले हैं.

घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस की दी सूचना

मृतक गुलशन कुमार के भाई मिथलेश मंडल ने बताया कि होली को लेकर उसका भाई अपने दो दोस्तों के साथ पत्नी को लेकर इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मोरकहिया स्थित ससुराल आया था. पत्नी को ससुराल छोड़ने के बाद तीनों युवक अपने मौसिया ससुराल बोरवा गए थे. वहां से वे 4 बजे निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी  जिसके बाद रातभर खोजबीन की गई. लेकिन कोई पता नहीं चला जिसके बाद घायल अजेश कुमार ने परिजनों को फोन कर पूरा मामला बताया.

सड़क किनारे से दोनों युवक का बरामद हुआ शव

जिसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे नवगछिया थाना क्षेत्र के कलबलिया धार के पास सड़क किनारे दोनों युवकों का शव बरामद हुआ.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन छानबीन कर रही है. हालांकि गोली चलाने के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. होली के मौके पर हुई इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

 

Tags:Bhagalpur Naugachia Firing IncidentTwo Killed in Naugachia ShootingBhagalpur Crime News TodayNaugachia Firing Latest UpdateTwo Dead One Critical in Bhagalpur FiringBihar Bhagalpur Shooting CaseCrime in Bhagalpur BiharNaugachia Violence NewsBihar Shooting Incident Today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.