✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आरा के भोजपुर में शादी समारोह में फायरिंग, राहगीर को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 13, 2026, 11:34:52 AM

आरा : भोजपुर जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव का है जहां बुधवार की रात एक शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग ने एक बेकसूर राहगीर को लहूलुहान कर दिया. इस घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है  जिसे इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चांदी के सलेमपुर गांव का निवासी है घायल धर्मेद्र  

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव (वार्ड नंबर दो) निवासी जीतन सिंह के 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि उसके छोटे भाई को तेज बुखार था जिसकी दवा लेने के लिए वह अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव गया था.

दवा लेकर वापस घर लौटने के क्रम में लगी गोली

दवा लेकर वापस घर लौटने के क्रम में जैसे ही वह बरौली गांव के समीप पहुंचा वहां सड़क पर एक बारात लग रही थी. इसी दौरान बारात के उत्साह में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग कर दी गई. संयोग से गोली सीधे धर्मेंद्र के बाएं पैर में घुटने के नीचे जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़ा. घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायल युवक को तत्काल आरा शहर के महावीर टोला स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है.

अचानक हादसे का शिकार हुआ युवक, पड़ताल जारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय थाना पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है. घायल युवक ने किसी भी व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी या विवाद होने की बात से साफ इनकार किया है. उसने बताया कि वह केवल वहां से गुजर रहा था और अचानक इस हादसे का शिकार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से इन्कार किया है.

Tags:Ara Bhojpur firing newsWedding firing in BhojpurCelebratory firing Ara BiharBhojpur wedding firing incidentAra firing incident todayAra Bihar crime newsAra Bihar latest crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.