✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुजफ्फरपुर में खड़ी ट्रेन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर सेफ्टी सिलेंडर विस्फोट होने से एक RPF जवान की मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:12:26 PM

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में आज एक बड़ा हादसा हुआ. प्लेटफार्म पर खड़ी श्रमिक एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई. इसके बाद फायर सेफ्टी सिलेंडर भी विस्फोट हो गया. इस दौरान वहां मौजूद एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई. गनीमत है कि हादसे के वक्त ट्रेन में कोई भी यात्री मौजूद नहीं थे. 

बता दें कि ट्रेन में आग लगने की जानकारी मिलते ही RPF के जवान मौके पर पहुंचे और बोगी में लगे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान अग्निशमन यंत्र फट गया और जवान बुरी तरह से घायल हो गए.  इसके बाद मौक़े पर हड़कंप मच गया. आनन-फ़ानन घायल जवान विनोद यादव को अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. वहीं घटना के बाद सीआरएफ, स्टेशन मास्टर स्टेशन डायरेक्टर समेत अन्य रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल की जांच शुरू की गई है.



Tags:Muzaffarpur NewsBlast In Shramik ExpressRPF Jawan Died In Train BlastBihar NewsBihar News In HindiValsad ExpressBihar newsMuzaffarpur breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.