✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नवादा सदर अस्पताल परिसर के दवा स्टोर में लगी आग, सभी सामग्री जलकर खाक

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 7, 2026, 12:37:30 PM

नवादा : सदर अस्पताल परिसर स्थित सीएस ऑफिस से सटे दवा स्टोर में आग लगने से दवा सहित कई प्रकार के सामग्री जलकर खाक हो गया. हालांकि मौके पर कई दमकल गाड़ियां पहुंच कर घंटों बाद आग पर काबू पाया. दवा स्टोर में आग लगने के बाद पूरे अस्पताल परिसर अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई. परिजन व मरीज अपने जान के लिए भागने लगे.

धुएं और आग की लपटे निकलने लगी थी

दरअसल सीएस ऑफिस और सर्जिकल वार्ड के बीचोंबीच लोहा करकट से दवा स्टोर बनाया गया था. जिसमें भारी मात्रा में दवा के साथ साथ रूई, कॉटन के अलावा कई प्रकार के सामग्री को रखा गया था. लेकिन देर रात दवा स्टोर से अचानक धुंए और आग की लपटे निकलने लगी. जिसे देखकर स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत अग्नि शामक विभाग को सूचना दी.

अत्यधीक मात्रा में दवा और कॉर्टन जलकर खाक

सूचना पर दमकल कर्मियों ने कई गाड़ियां को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जिसके बाद आग पर काबू करने की कोशिश करने लगे. लेकिन स्टोर में भारी मात्रा दवाई के साथ साथ काफी संख्या में रूई रहने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. आखिर दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाने सफल रहे. जबकि इस दौरान कई दकमल कर्मी घायल हो गए.

दमकल की सहायता से आग पर पाया गया काबू

अग्नि शामक विभाग के कर्मियों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन मानक के खिलाफ इस जगह पर स्टोर बनाया था. जबकि कई बार ऑडिट करने के बाद भी रिपोर्ट दिया गया था. लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा अमल नहीं किया गया. महिला स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि दवा स्टोर से अचानक धुंआ निकलने लगा. जिसके बाद शोर करते हुए इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और कर्मियों को घटना की जानकारी दी.

 

Tags:Nawada Sadar Hospital FireFire in Nawada Sadar Hospital Medicine StoreNawada Hospital Fire IncidentFire Breaks Out in Nawada Sadar HospitalNawada Bihar Hospital Fire NewsBihar Nawada Hospital Fire IncidentFire Accident in Nawada Bihar Hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.