✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय के स्कूल में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 8, 2026, 12:50:11 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): जिले के एक निजी स्कूल की इमारत में अचानक आग लग गई. आग लगते ही स्कूल परिसर में मौजूद बच्चों और शिक्षकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ देर के लिए पूरे परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. हालांकि समय रहते दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला स्थित उड़ान इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है. स्कूल भवन में अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद देखते ही देखते आग फैल गई. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

आग लगते ही स्कूल में मौजूद बच्चे डरकर इधर-उधर भागने लगे. वहीं शिक्षक भी तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए. स्कूल प्रबंधन ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी. इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. दमकल कर्मियों की तत्परता की वजह से आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था. हालांकि आग की चपेट में आने से स्कूल भवन के अंदर रखा कुछ सामान जलकर राख हो गया.

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी बच्चे, शिक्षक या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. लेकिन आग लगने के बाद स्कूल परिसर में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा. घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है, वहीं स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है.

इस घटना ने एक बार फिर स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी सिस्टम को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह हादसा और भी भयावह रूप ले सकता था. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है.

Tags:BegusaraiBegusarai School FireUdaan International School FireBihar School Fire NewsSchool Building Fire IncidentBIHARBihar Fire Accident NewsSchool Evacuation NewsBihar Latest News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.