✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आखिरकार पकड़ा गया मोहल्ले में पर्चा फेंक कर धमकी देने वाला आरोपी, देखिए मुहल्ले वालों की जाल में कैसे फंसा...?

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:40:06 AM

बरबीघा(BARBIGHA):नगर परिषद बरबीघा क्षेत्र के परसोबीघा मोहल्ला में लोगों के घरों में परचा फेक कर जान मारने की धमकी देने वाले मामले का आखिरकार मुहल्ले वालों ने खुलासा कर दिया है. युवक आखिरकार मोहल्ले वासियों की जाल में फंस गया. पर्चे में खुद को माफिया गैंग का सदस्य बताने वाला युवक अपने हैंडराइटिंग के कारण पकड़ा गया है. पकड़ा गया युवक इसी मोहल्ले के निवासी विनोद प्रसाद का पुत्र कृतिक कुमार बताया गया है. 

 कैसे पकड़ाया अपराधी 

इस संबंध में मोहल्ले के रंजीत प्रसाद, भोला प्रसाद आदि लोगों ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 3:00 बजे लगातार चौथे दिन मोहल्ले के देवी मंदिर में परचा फेक कर जान मारने की धमकी दी गई थी. जिस समय पर्चा फेंका गया उस समय मंदिर में पूजा कर रही एक महिला ने कीर्ति कुमार को मंदिर का चारदीवारी फांद कर भागते हुए देखा लिया था. महिला ने यह बात जाकर मोहल्ले वालों को बताई. इसके बाद मोहल्ले वालों ने एक जाल बिछाया. मोहल्ले के 30 संदिग्ध युवकों का एक सूची बनाकर बारी-बारी से सभी का हैंडराइटिंग लिखवाने का निर्णय लिया गया. शक के आधार पर कृतिक कुमार को ही सबसे पहले मंदिर में फेके गए पत्र को देखकर हैंडराइटिंग लिखने के लिए कहा गया. लेकिन कृतिक कुमार हैंडराइटिंग लिखने को तैयार नहीं हुआ. मोहल्ले वासियों का शक और गहराया तो दबाव देकर  हैंडराइटिंग लिखवाई गई. मोहल्ले वासियों के अनुसार कृतिक कुमार का हैंडराइटिंग मंदिर में फेके गए परचे से लगभग 90% मैच कर गया. इसके बाद काफी संख्या में लोग युवक के घर पहुंच गए. जब मोहल्ले के लोगों ने हैंडराइटिंग को फॉरेंसिक लैब में जांच करवाने की बात कही तो युवक ने मंदिर में पर्चा फेंकने के बात स्वीकार कर लिया. इसके बाद मोहल्ले वासी आग बबूला हो गए. 

अपराधी को किया गया पुलिस के हवाले 

मौके पर  बरबीघा थाने को बुलाकर युवक को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. उधर मामले को लेकर बरबीघा थाना अध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि मोहल्ले वासियों के आरोप के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ-साथ हैंडराइटिंग की जांच पड़ताल की जा रही है. बताते चले की चार दिन से लगातार मंदिर के साथ-साथ अन्य घरों में परिचय फेंक कर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश प्रसाद उर्फ भोला और समाजसेवी रंजीत कुमार के पूरे मोहल्ले के लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी.

Tags:BARBIGHANEWSNEWSBIHARCRIMENEWSPOSTTHENEWSPOSTBIHARNEWSPOSTNEWSBIHARCRIMENEWSCRIMEPOSTBIHARCRIMENEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.