✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जहानाबाद में आपसी विवाद में हुई मारपीट, एक की मौत और 4 घायल

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:38:20 AM

जहानाबाद(JAHANABAD): जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के  भेलावर  ओपी के भरथुआ गांव में आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. बताया जाता है कि गांव के केवल पासवान और विंदा पासवान के साथ मंडल पासवान की लड़ाई हो रही थी. इसी बीच मंडल पासवान के भाई अवध पासवान उन्हें समझाने के लिए पहुंचे तो किसी ने एक लाठी उनके सिर पर मार दी जिसके कारण वह वहीं गिर  गए और उनकी मौत हो गई. बताया जाता है कि लड़कियों के आपसी विवाद के कारण झगड़ा शुरू हुआ था. घायलों में फूला देवी, नीरू कुमारी, मनन कुमारी और मंडल पासवान शामिल है. इस पूरे घटना को लेकर जिले के पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच करने में जुटे हैं. हालांकि इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है.

Tags:biharjahanabadcrime newsFighting in a mutual dispute in Jehanabad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.