✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम में भाजपाईयों के बीच गोलीबारी, एक भाजपा नेता घायल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:07:12 PM

मधेपुरा(MADHEPURA):बिहार के मधेपुरा में रविवार के दिन बीजेपी के कार्यक्रम में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. वहीं गोलीबारी में एक बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए. आपको बताये कि गोल बाजार स्थित भगत धर्मशाला में बीजेपी की ओर से मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया था.

बीजेपी के कार्यक्रम में दो पक्षों में जमकर मारपीट

 वहीं इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सिंह और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह को शामिल होना था. लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत में ही दो गुट आपस में उलझ गए. मामला मारपीट और गोलीबारी तक जा पहुंच गया. जिसमें एक भाजपा नेता को गोली लग गई. जिनको गंभीर अवस्था में आनन-फानन में मुरलीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल नेता का नाम संजय भगत है. जो पूर्व उपमुख्यमंत्री के रिश्तेदार हैं. 

गोलीबारी में बीजेपी नेता को लगी गोली

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के आयोजक बीजेपी नेता पंकज कुमार निराला उर्फ पंकज पटेल कार्यक्रम शुरू होने से पहले मंच पर आए थे. इस दौरान बीजेपी नेता संजय भगत और पंकज पटेल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. ये नोकझोंक इतना आगे बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. जिसमे बीजेपी नेता पंकज पटेल ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी. जो संजय भगत को लग गई.

छोटी सी कहासुनी मारपीट तक पहुंची

इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी बीजेपी नेता पंकज पटेल को घेर लिया. और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी. हालांकि इस अफरा-तफरी के बीच बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार की भी पिटाई हो गई. वहीं मौके पर पहुंचे दल-बल के साथ थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित भीड़ से पंकज पटेल को छुड़ाया. और उन्हें सुरक्षित स्थान पर निकाल कर थाने ले गई.
वहीं इस मामले में आरोपी पंकज पटेल ने कहा है कि उन्हें जान से मारने का प्रयास किया जा रहा था. आत्मरक्षा के लिए उन्होंने हवाई फायरिंग की. फिर भी ये लोग नहीं माने तो, मजबूरन गोली चलानी पड़ी. फिलहाल दोनों पक्षों के इस विवाद की वजह से शहर में सनसनी फैल गई है. तो वहीं आक्रोशित लोग बाजार बंद कराकर पंकज पटेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Tags:Fight between two parties in BJP's programa BJP leader was shotknow how a small argument reached the fightBJPmall argumentBJP leaderfighttwo partiesbiharpatnamahdepura

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.