✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मार की हत्या, मौके पर मौत

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:39:33 PM

बेगूसराय (BEGUSARAI): बिहार में अपराधियों के निशाने पर अब जमीन कारोबारी है. आए दिन अपराधी लगातार जमीन कारोबारियों की हत्या कर रहे है. इसी बीच बेगूसराय में भी अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है. जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है.  

आपराधियों ने आशुतोष पर ताबड़तोड़ चलाई गोली

बता दें कि यह घटना बेगूसराय के एफसीआई थाना क्षेत्र के जीरोमाइल की है. जहां जमीन कारोबारी आशुतोष कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार आशुतोष कुमार को बीती रात मिलने के लिए किसी ने जीरोमाइल बुलाया था. जैसे ही आशुतोष जीरोमाइल पहुंचे पहले ही घात लगाए अपराधियों ने उन पार ताबड़तोड़ फायरिग कर दी. जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. जिसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं पुलिस ने आशुतोष के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी है. बता दें कि आशुतोष का पूरा परिवार पटना में रहता है. आशुतोष की हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

 

 

Tags:Fearless criminals shot dead a land traderdied on the spotबेगुसराय न्यूजबिहार क्राइमबिहार क्राइम न्यूज अपडेटbihar crime newsजमीन कारोबारी की हत्या

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.