✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

छपरा में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:57:53 AM

छपरा (CHAPRA): बिहार के छपरा में  बाइक सवार बेखौफ अपराधियो ने युवक को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि युवक के कंधे में गोली लगी है. घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के शिल्पी चौक इलाके का निवासी संजीव कुमार उर्फ विक्की है. फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई.

अपने पार्टनर पर जान से मारने का लगाया आरोप

पूछताछ में घायल संजीव कुमार ने बताया कि वह मुफस्सिल थाना इलाके के मेहिया गांव मे छपरा बाईपास रोड के बगल में अवस्थित वाटर पार्क का संचालन अपने दो अन्य पार्टनरों के साथ करता है. इस बिजनस में उसने 10 लाख रुपये दिये थे और अब वह पार्टनरशिप छोड़ कर अपने साक्षेदारो से अपनी रकम मांग रहा. लेकिन पैसे देने से उसके पार्टनर सुनील चौरसिया और विनय गुप्ता इनकार कर रहे हैं. साथ ही संजीव कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व ही विनय गुप्ता ने पैसा मांगने पर उसको जान से मारने की धमकी दी थी. लेकिन आज जब वह वाटर पार्क से निकल कर अपने घर लौट रहा था. तभी बाईपास सड़क पर बाइक सवार दो अपराधियो ने उसके ऊपर गोली चला दी. गोली जाकर सिधे उसके कंधे में लगा, लेकिन वह किसी तरह वहां से भागकर अपना जान बचाया. घायल ने सीधे-सीधे अपने बिजनेस पार्टनरों पर जान  से मरवाने के लिए अपराधियो को भेजने का आरोप लगाया है. फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और चिकित्सक की माने तो अभी खतरे से बाहर है.

Tags:Fearless criminalsriding a bike shota young man in Chhapraundergoing treatmentin the hospital

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.