✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : मोतिहारी में बैखौफ हुए अपराधी, थाना से महज कुछ दूरी पर ही व्यक्ति को मारी गोली

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:21:49 PM

मोतिहारी(MOTIHARI): पूर्वी चंपारण जिला में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. बेखौफ अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. इस बार मोतिहारी पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस अधीक्षक और नगर थाना के एक किलोमीटर की दूरी पर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है.

एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पहले किया पीछा 

बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस को एक बार फिर से चुनौती देते हुए नगर थाना के बलुआ ओवरब्रिज पर एक युवक को गोली मार दी. अपराधियों के गोली से घायल युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जख्मी युवक की पहचान शहर के बगल में स्थित रघुनाथपुर के रहने वाले 38 वर्षीय चंदन कुमार के रुप में हुई है. चंदन कुमार हॉस्पिटल चौक के गली नंबर चार में अपना अल्ट्रासाउंड और पैथो लैब का संचालन करते हैं. जो अपना लैब बंद कर घर जा रहा थे. इसी दौरान नगर थाना के बलुआ ओवर ब्रिज पर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने राजा बाजार की तरफ उतरने के दौरान चंदन को गोली मार दी.

चंदन को शक होने पर दी कर्मी को जानकारी

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और अपराधियों की गोली से घायल चंदन को शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई हैं. मिली जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार अपने लैब को बंद करके रघुनाथपुर स्थित अपने घर जाने के लिए जैसे हीं बलुआ ओवरब्रिज पर चढ़े. उसी दौरान उनका पीछा एक बाइक पर सवार दो अपराधी करने लगे. जिनकी गतिविधियों को देख उन्होंने मोबाइल से फोन करके अपने एक महिला स्टॉफ को जानकारी दी. स्टॉफ ने इस बात की जानकारी अन्य कर्मियों और दुकानदारों को दी और बाद में ओवरब्रिज की ओर गए. लेकिन जब तक वे लोग पहुंचे तब तक अपराधी चंदन को गोली मारकर फरार हो चुके थे.

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं, नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वो मौके पर पहुंचे तो घटनास्थल से गोली का दो खोखा बरामद हुआ. अपराधियों ने चंदन को दो गोली मारी है. एक गोली चंदन के बांह में लगी है जबकि दूसरी गोली उसके पेट में लगी है. जिसका सीटी स्कैन कराया जा रहा है और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है.

 

Tags:crime in motiharibihar newsmurder in biharmurder in motihari

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.