✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जिंदगी पर सांपों का खौफ! एक घर से निकले 15 किंग कोबरा, जानें घर के लोग क्यों खा रहे हैं चूड़ा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:15:59 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बरसात का मौसम आते ही ग्रामीण इलाकों में सांपों का खतरा भी बढ़ जाता है. आये दिन सांप अपने बिल से निकलकर लोगों के घरों में अपना डेरा जमा लेते हैं. जिससे लोगों का जिना मुहाल हो जाता है. आपको बताये कि बरसात के मौसम में चारों तरफ पानी भर जाता है, तो वहीं बिल में रह रहे सांप को भी इससे परेशानी होती है, बिल में पानी भर जाने से सांप उसमें सांस नहीं ले पाते हैं, और निकालकर लोगों के घरों में इधर-उधर घुसने लगते हैं. आज हम आपको एक ऐसी खतरनाक घटना के बारे में बताने जा रहे है. जिसको सुनकर आप हैरान रह जायेंगे.

बरसात के मौसम में बढ़ा सांपों का खतरा

जब किसी के घर में एक सांप भी निकलता है, तो लोगों को अपनी जान का डर सताने लगता है. उनको ये भय होता है कि कही ये सांप उनको डंस ना ले. लेकिन आप जरा सोचिए कि उस घर के लोगों का क्या हाल होगा, जिसके घर से 5 दिनों के अंदर कुल 15 कोबरा सांप निकले. इस घटना को जो भी सुन रहा है, वो हैरान हो रहा है, तो वहीं जिस घर में इस तरह की घटना हो रही है, उस घर के लोगों को सांस लेने में भी डर लग रहा है.

एक घर से निकले 15 किंग कोबरा सांप

आपको बताएं कि ये पूरी घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा गांव का है. जहां एक घर में रह रहे पति-पत्नी खौफ के सायें में अपनी जिंदगी बिताने को मजबूर हैं. उनके घर में पीछले कुछ दिनों में 15 जहरीले कोबरा सांप निकले हैं.

कई दिन से घर में नहीं बन रहा है खाना

मिली जानकारी के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि ये 15 कोबरा सांप बड़े नहीं बल्कि कोबरा के बच्चे हैं, तो वहीं अब उसे घर में रह रहे पति-पत्नी डरे और सहमे है. सांपों को लेकर उनके मन में इतना डर बैठ गया है कि वो किचन में डर से पर तक नहीं रख रहे हैं. और चूड़ा खाकर अपनी जिंदगी बीता रहे है. चारों तरफ उन्हें बस सांप का भयावह मंजर ही दिख रहा है. उन्हें ये डर है कि यदि बच्चे निकले है तो निश्चित ही बड़ा सांप भी घर के अंदर ही कही छुपा हुआ होगा. उन्हें ये डर सता रहा है कि कहीं कोबरा सांप उनकी जान ना लें.

दुनिया के पांच जहरीले सांपों में शुमार है किंग कोबरा का नाम

आपको बता दें कि दुनिया में लगभग 450 प्रजाति के सांप पाये जाते हैं. जिसमें से पांच ही सांपों को जहरीला माना गया है, जिनके काटने से लोगों की कुछ मिनटों के अंदर ही जान जा सकती है. जिसमें किंग कोबरा शामिल है. किंग कोबरा यदि किसी को काट ले, तो उस व्यक्ति की तुरंत मौत हो जाती है. यदि सही समय पर उसकी इलाज ना हो तो उसके प्राण पखेरू उड़ सकते हैं. उसी को देखते हुए इस पति-पत्नी को जान का डर सता रहा है.

Tags:Fear of snakes on life! 15 king cobras came out of one houseknow why the people of the house are eating banglesFear of snakessnakes on lifesnakes15 king cobrasking cobrascobrascame out of one housee people of the house are eating bangleseating banglesbiharsitamadhidumra gao

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.