✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुख्य सचिव के नाम पर झूठा दावा, विभाग ने मुख्य सचिव द्वारा संविदा कर्मियों को आश्वासन देने की खबर को नकारा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:16:18 PM

पटना(PATNA):राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संज्ञान में यह बात आई है कि हाल ही में कुछ समाचार पत्रों एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यह खबर प्रकाशित की गई है जिसमे यह दावा किया गया है कि मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है और मुख्य सचिव द्वारा उनकी कुछ मांगों को जायज बताते हुये कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

 मुख्य सचिव द्वारा संविदा कर्मियों को आश्वासन देने की खबर को नकारा

इस संबंध में विभाग स्पष्ट करना चाहता है कि यह समाचार तथ्यहीन, भ्रामक एवं असत्य है.विभाग को यह जानकारी प्राप्त हुई है कि उपरोक्त तथाकथित 'भेंट' किसी भी आधिकारिक बैठक का हिस्सा नहीं थी.

अधिकृत एवं प्रमाणिक स्रोतों से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करें

 दरअसल, मुख्य सचिव कुछ माननीय विधायकों से मुलाकात कर रहे थे, जिसमे एक विधायक के साथ एक संघ का व्यक्ति भी गया था. उस व्यक्ति ने व्यक्तिगत रूप से संविदा कर्मियों की हड़ताल का मुद्दा उठाने का प्रयास किया, परंतु मुख्य सचिव ने स्पष्ट रूप से उन्हें बताया कि विभाग द्वारा जो निर्णय लिया गया है, वही मान्य होगा और किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत आश्वासन नहीं दिया गया.इसलिए यह पुनः स्पष्ट किया जाता है कि मुख्य सचिव या विभाग की ओर से इस विषय पर किसी प्रकार का आश्वासन नहीं दिया गया है.उक्त समाचार पूर्णतः भ्रामक है और संघ द्वारा स्वयं को लाभ में प्रस्तुत करने का एक प्रयास मात्र है.विभाग सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करता है कि वे केवल अधिकृत एवं प्रमाणिक स्रोतों से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करें एवं इस प्रकार के भ्रामक प्रचार से बचें.

Tags:chief secretary of biharnew chief secretary of biharthe new chief secretary of bihar.bihar chief secretarychief secretary biharbihar new chief secretarybihar chief secretary newbihar chief secretary newsbihar chief secretary deathbihar chief secrataryarun kumar singh bihar chief secretarybihar me kon banega naya chief secretarybihar chief secretary tripurari sharanchief secreatry biharbihar chief secretary arun kumar singh passes awaychief secretarychief secretary officeTrending newsViral newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.