✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर में फर्जी पत्रकार गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, 2 महिलाएं फरार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 24, 2026, 5:51:40 PM

भागलपुर (BHAGALPUR): भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद को पत्रकार बताकर लोगों से अवैध रूप से पैसे की मांग करता था. इस गिरोह ने शहर के मानिक सरकार चौक स्थित “2.0 रेस्टोरेंट” को अपना निशाना बनाया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 महिलाएं मौके से फरार हो गई.

पढ़े कैसे खुला राज

जानकारी के अनुसार, कुछ लोग रेस्टोरेंट में पहुंचे और खुद को पत्रकार बताने लगे। उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक कुमार पर दबाव बनाया और पैसे की मांग करने लगे.आरोप है कि ये लोग धमकी भी दे रहे थे और ‘माइक’ व पत्रकारिता की आड़ में डराने की कोशिश कर रहे थे.रेस्टोरेंट संचालक ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी.इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। नगर पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों की निगरानी में जोगसर थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की.जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर 5 लोगों को पकड़ लिया। हालांकि, इस गिरोह में शामिल 2 महिलाएं मौके का फायदा उठाकर फरार हो गई.

गिरफ्तार लोगों की पहचान

पुलिस ने जिन 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, वे सभी भागलपुर जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। ये सभी खुद को पत्रकार बताकर लोगों से वसूली कर रहे थे.इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक के बयान के आधार पर जोगसर थाने में केस दर्ज किया गया है। कुल 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 5 गिरफ्तार हैं और 2 महिलाएं फरार है.पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.पुलिस ने आम लोगों और व्यापारियों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति पत्रकार या अधिकारी बनकर डराए या पैसे की मांग करे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें  पुलिस ने कहा है कि ऐसे फर्जी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि शहर में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Tags:Fake reporters of biharBhagalpur fake press reporters newsFake reporters newsFarzi patrkaar of biharTrending newsViral newsBiharBhagalpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.