✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शराब तस्करी पर उत्पाद विभाग ने कसा शिकंजा, कैमूर में 87 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:17:40 AM

कैमूर (Kaimur):2025 बिहार विधानसभा का चुनाव इसी साल होने हैं ,ऐसे में विधानसभा का चुनाव नजदीक आते ही शराब की तस्करी भी बिहार में बढ़ गई है.जिसको रोकने के लिए कैमूर उत्पाद विभाग और कैमूर पुलिस भी तू डाल-डाल तो मैं पात-पात की तर्ज पर कार्रवाई कर रही है.

यूपी की तरफ से कार में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही थी

मंगलवार की सुबह उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी की तरफ से एक कार में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है. दिल्ली कोलकाता हाईवे से शराब तस्कर कार में शराब लेकर जैसे ही मोहनिया पहुंचे, वैसे ही उत्पाद विभाग में पीछा करना शुरू कर दिया.बता दे शराब तस्करों के लिए रास्ता अनजान होने के कारण बेलौड़ी गांव की तरफ भागे और आगे रास्ता बंद होने पर खेत में शराब से भारी कर लेकर कूद गए और पकड़े गए. इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी जुट गई तत्काल सूचना मिलते ही मौके पर उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव भी पहुंचे.

87 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त

उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 87 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है .गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर यूपी के गाजीपुर के ककरही निवासी शब्बू यादव और भीष्म यादव हैं.पूछताछ में बताया कि शराब लेकर आरा जा रहे थे,अभी हाल ही में पांच पिकअप शराब भी पकड़ा गया था .लगातार शराब को लेकर कार्रवाई की जा रही है,इस कड़ी में विधानसभा चुनाव को लेकर भी बोल सकते हैं

Tags:excise departmentliquor smugglingalcohol crimelaw enforcementsmuggling arrestliquor enforcementillegal alcoholcrime newspolice operationcrackdownalcohol traffickinglaw enforcement actionsmuggling bustliquor seizurecriminal investigationToday newsTodays bihar newsHindi newsKaimur newsVidhan sabha chunavExcise department tightened its grip on liquor smugglingtwo smugglers arrested with 87 liters of English liquor in KaimurBihar local news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.