☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अवैध शराब भट्ठियों को उत्पाद विभाग की टीम ने किया ध्वस्त, दो शराब कारोबारी गिरफ्तार 

अवैध शराब भट्ठियों को उत्पाद विभाग की टीम ने किया ध्वस्त, दो शराब कारोबारी गिरफ्तार 

बक्सर(BUXAR): बक्सर जिला के ग्रामीण इलाकों में लगातार शराब निर्माण की दर्जनों अवैध भट्ठियां देर रात उत्पाद विभाग की टीम ने ध्वस्त किया. बताया जा रहा है कि करीब 4000 लीटर निर्मित और अर्ध निर्मित शराब को नष्ट भी किया गया. शराब निर्माण कर रहे दो शराब कारोबारियों को रंगे हाथ शराब बनाते गिरफ्तार भी किया गया. जिसे आज जेल भेजा जा रहा है. 

जिले के उत्पाद विभाग की एंटी लीकर टीम द्वारा या ऑपरेशन देर रात  प्रारंभ किया गया. जिसमें बड़ी सफलता हाथ लगी. ब्रह्मपुर , बगेन , चौगाई और केशठ प्रखंड इलाके के कई गांव में हुए ऑपरेशन शराब में शराब निर्माण करते दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. वहीं केसर मुसहरी इलाके में शराब तस्कर के उसकाने पर महिलाओं ने जमकर छापामारी टीम का विरोध भी किया. 

शराब तस्कर भागने में रहे सफल 

बताते चलें कि जिले का केशव प्रखंड मुख्यालय से पड़ोसी जिला भोजपुर और रोहतास के साथ-साथ बक्सर जिले के देसी शराब निर्माण का सबसे बड़ा हब साबित हो रहा है. नवानगर थाना इलाके की पुलिस की उदासीनता लापरवाही से शराब माफियाओं का यह कारोबार काफी फल-फूल रहा है. वहीं बक्सर उत्पाद विभाग की टीम दिन रात छापेमारी के लिए निकलती तो जरूर है लेकिन स्थानीय पुलिस की उदासीनता और लापरवाही के कारण उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ नहीं मिल पा रही है. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुरेश राम ने देर रात शराब ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा. कुछ स्थानों पर सफलता हाथ लगी. वहीं टीम के पहुंचने की सूचना पर शराब तस्कर  भागने में भी कुछ जगहों पर सफल रहे. 

 

Published at:03 Feb 2023 12:21 PM (IST)
Tags:biharExcise Department team demolished illegal liquor distilleries
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.