पटना : बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान ने चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाए जाने की उठ रही मांग पर प्रतिक्रिया दी है.
मीडिया से बातचीत के दौरान संजय पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री बनाने का फैसला अभी नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि जब गठबंधन के सभी दल एक साथ बैठेंगे तब इस विषय पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
संजय पासवान ने कहा कि हर दल और हर कार्यकर्ता चाहता है कि उसका नेता मुख्यमंत्री बने लेकिन यह निर्णय व्यक्तिगत नहीं बल्कि गठबंधन की सामूहिक बैठक में ही लिया जाएगा.
