✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में आम आदमी के साथ पुलिस भी नहीं है सुरक्षित, पढ़े कैसे जहानाबाद में दारोगा पर हुआ जानलेवा हमला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:51:19 AM

जहानाबाद(JAHANABAD): जहानाबाद के घोसी रोड में बेख़ौफ़ अपराधियों का मनोबल अब इतना बढ़ गया है कि आम आदमी के साथ पुलिस पर भी हमला करने से पहले ये एक बार नहीं सोचते है.जहां डेढसैया गांव के पास भेलावर ओपी के दरोगा जितेंद्र सिंह पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है. घायल जितेंद्र सिंह को साथियों ने इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया है.

बिहार में आम आदमी के साथ पुलिस भी नहीं है सुरक्षित!

पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि एसपी और डीएम ने दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में ब्रीफिंग रखी थी. ब्रीफिंग से लौटने के दौरान डेढसैया गांव के पास सड़क पर कुछ लोग मौजूद थे, पुलिस की गाड़ी को उन लोगों ने रुकवा दिया. जब उन लोगों से पूछा गया कि कौन लोग हैं और क्या चाहते हैं इस पर एक पिस्टल रखे, अपराधी ने बट से मार कर जितेंद्र सिंह को घायल कर दिया. पुलिस पर हमले से सनसनी फैल गई है.

Tags:Even the police and the common man are not safe in Bihar! Read how the Inspector was fatally attacked in Jehanabad.policecommon mannot safe in BiharBiharPatnaJahanabadHamla

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.