✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

10 रुपये में इंजीनियरिंग और 5 रुपये में पॉलिटेक्निक. बिहार में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए तकनीकी शिक्षा का 'गेम चेंजर' ऑफर!

BY -
Admin TheNewsPost
Admin TheNewsPost
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 22, 2026, 8:10:57 PM

पटना :  बिहार दिवस 2026 के मौके पर गांधी मैदान में एक ऐसी पहल ने सबका ध्यान खींचा है जो तकनीकी शिक्षा को हर घर तक पहुंचाने का वादा कर रही है. विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने विभागीय स्टॉल का उद्घाटन किया और एक ऐसी योजना का खुलासा किया जो शायद आपको यकीन नहीं होगा.

ये है डील:

महज ₹10 प्रति महीने में इंजीनियरिंग की पढ़ाई
सिर्फ ₹5 प्रति महीने में पॉलिटेक्निक कोर्स और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा सुनिश्चित करना 

मंत्री सुनील कुमार ने कहा, "यह तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है. हम चाहते हैं कि बिहार के हर घर में शिक्षा की अलख जले. हमारी कोशिश है कि तकनीकी शिक्षा जन-जन तक पहुंचे."

प्रदर्शनी में ये था खास 


गांधी मैदान में लगी प्रदर्शनी में इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्रों ने अपने तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन असली हिट रहा वह 'सेल्फी कट-आउट' जहां लोग ₹10 और ₹5 की इस योजना के साथ फोटो खिंचवा रहे थे.

उन्नत बिहार–उज्ज्वल बिहार' थीम

"उन्नत बिहार–उज्ज्वल बिहार" थीम के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी का मकसद साफ है , तकनीकी शिक्षा को आम आदमी तक पहुंचाना, नवाचार को बढ़ावा देना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना.मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस योजना की जानकारी राज्य के कोने-कोने तक पहुंचाई जाए ताकि हर वर्ग इसका लाभ उठा सके. अब देखना है कि यह 'गेम चेंजर' योजना बिहार के युवाओं के लिए कितनी कारगर साबित होती है.

 

Tags:Bihar technical education schemeBihar NewsBihar DivasGandhi Maidan Patna eventaffordable engineering course Indialow cost polytechnic course Bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.