✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भारत-बांगलादेश सीमा पर मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान घायल, तस्कर गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:35:51 AM

किशनगंज(KISHANGANJ); बिहार के किशनगंज जिला से सटे बांगलादेश सीमा पर तस्करों की गोली से  बीएपएफ जवान के घायल होने का मामला सामने आया है. हालांकि घायल होने के बावजूद भी शेरदिल जवान ने एक तस्कर को दबोच लिया है. मुठभेड़ में जवान के पेट में गोली लगी. फिलहाल जवान का इलाज किया जा रहा है. जबकि गिरफ्तार बांग्लादेशी तस्कर से पूछताछ की जा रही है. 

गोली लगने के बाद भी नहीं हुई पकड़ ढीली

जानकारी के अनुसार 152 वीं बटालियन के जवान मुकेश चंद शर्मा  बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला स्थित टीनगांव बीओपी के समीप गस्त कर रहे थे. इसी दौरान जवानों की नजर तारबंदी के समीप भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे तस्करों पर पड़ी. जवानों के द्वारा ललकारे जाने पर तस्कर माथे पर रखे सामान को गिरा कर आसपास के मक्का के खेत में छिप गए. तस्करों का पीछा कर रहे बीएसएफ जवान मुक्श चंद शर्मा ने एक तस्कर को दबोच लिया. जबकि अन्य तस्कर मक्के की फसल का सहारा लेते हुए भाग निकले. गिरफ्त में आए तस्कर ने देशी पिस्टल से फायर कर दिया. गोली सिधे मुकेश चंद शर्मा के पेट के बाईं ओर लगी. लेकिन इसके बावजूद भी घायल मुकेश ने अपनी पकड़ ढ़ीली होने नहीं दी. 

अस्पताल में भर्ती जवान

गोली लगने के बाद जवानों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. चिकित्सक की गहन निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है. 

गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी

बता दें की पकड़े गए बांग्लादेशी तस्कर की पहचान बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिले के मरधर हरिपुर निवासी मो. सुमन पिता मो. अख्तर के रूप में की गई है. तलाशी के दौरान जवानों ने नशीली दवा के साथ एक देशी पिस्टल, दो सिम के साथ एक मोबाइल 50 बांग्लादेशी टाका और 200 भारतीय रूपये बरामद किया है. गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद ग्वालपोखर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

 

Tags:biharkishanganjEncounter on Indo-Bangladesh border

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.