✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार और बंगाल के कुख्यात अपराधी सुशील का हुआ एनकाउंटर, पूर्णिया में STF ने मार गिराया

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:29:16 AM

बिहार(BIHAR): पूर्णिया पुलिस और STF को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इनामी अपराधी सीमांचल सहित बिहार और पश्चिम बंगाल के मोस्ट वांटेड डकैत का एनकाउंटर किया है. दरअसल सुशील मोची डकैती के कई कांड का मुख्य आरोपी था. जिस पर पुलिस ने इनाम रखा था. यह एनकाउंटर बायसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी में हुआ है. मारे गए अपराधी का नाम सुशील मोची है. जिस पर पुलिस  द्वारा दो लाख रुपया इनाम रखा था. सुशील मोची पर डकैती और आर्म्स एक्ट के भी कई मामले दर्ज थे. 

पुलिस अधीक्षक ने दी एनकाउंटर की जानकारी
वहीं एनकाउंटर की जानकारी देते हुए पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बायसी थाना क्षेत्र के ताराबाड़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम STF की मदद से पूर्णिया पुलिस छापेमारी करने  के लिए पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी सुशील मोची को गोली लगने से मौत हुई है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूर्व में एनकाउंटर किए गए अपराधी बाबर का सुशील मोची मुख्य सरगना था. मौत के बाद घटनास्थल के आसपास को पुलिस  टीम  द्वारा सील कर दिया गया है और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Tags:criminalencounteranil dujana encounter newsencounter newssushil kumar newspolice encounterBihar and Bengalkilled by STF in Purniacriminal SushilEncounter of notorious criminalBihar newsbihar breakingbreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.