मोतिहारी (MOTIHARI) : चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई.अपराधियों की घेराबंदी के बाद पुलिस पर गोली चलाई जिस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधी की इनकाउंटर साथ ही एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया.
दो कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुर्वी चम्पारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व चकिया अपर थानाध्यक्ष कुंदन ठाकुर को फोन पर धमकी देते हुए दस से पंद्रह पुलिसकर्मियों की हत्या करने की धमकी दिया था जिसको लेकर मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में अपराधियों को होने की सूचना पर घेराबंदी की गई.
एसटीएफ का एक जवान शहीद
पुलिस की भनक लगते ही अपराधियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया. जिस घटना में अपराधियों का गोली एसटीएफ जवान श्रीराम यादव को लग गई. वही पुलिस ने भी जबाबी करवाई में गोली चलाई जिस करवाई में कुंदन ठाकुर एवं प्रियांशु दुबे ढेर हुआ. मुठभेड़ में मिर्तक अपराधी प्रियांशु दूबे मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र निकासी बताया जा रहा है. वही अपराधियों को छिपे होने की सूचना पर घेराबंदी करते हुए तालाशी अभियान चला दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
हथियार का जखीरा बरामद
गिरफ्तार अपराधी उज्ज्वल कुमार एवं संत कुमार तिवारी के रूप में पहचान की गई है. गिरफ्तार अपराधी उज्ज्वल कुमार एवं संत कुमार तिवारी आपस मे पिता पुत्र बताया जा रहा है. गिरफ्तार दोनो अपराधियों पर पूर्व से कई आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज है. वही पुलिस ने घटना स्थल से एक करवाईंन,दो कट्टा,दो देशी पिस्टल, पाँच जिंदा कारतूस के साथ सत्रह खोखा बरामद किया गया है. घटना के बाद बेतिया प्रक्षेत्र DIG एवं मोतिहारी पुलिस अधीक्षक मौके पर पूरी घटना के छानबीन में जुट गए हैं.