✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

किशनगंज  में हाथियों ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:25:16 AM

किशनगंज(KISHANGANJ): बिहार के किशनगंज जिले में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया हुआ है. जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत खनियाबाद पंचायत के बैरिया गांव में नेपाल से आए तीन हाथियों ने जमकर  उत्पात मचाया है.  हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.  बीते मंगलवार को नेपाल से आए हाथियों ने गांव में कई घरों को नुकसान पहुंचाया है. साथ ही मक्के की खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है. गौरतलब हो की इससे पूर्व हाथियों का प्रकोप सिर्फ दिघलबैंक प्रखंड तक ही सीमित था. लेकिन दायरा बढ़ाते  हुए अब हाथी टेढ़ागाछ भी पहुंच चुके हैं.

वहीं खबर प्रेषण तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. स्थानीय एक ग्रामीण ने बताया की तीन हाथी नेपाल से आए हैं और अहले सुबह से ही उत्पात मचाया जा रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है. वहीं जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम ने मामले को लेकर कहा की हाथियों के द्वारा लगातार उत्पात मचाया जा रहा है जो की चिंता की बता है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में अभी तक हाथियों ने आधा दर्जन लोगों की जान ले ली है. उन्होंने कहा की इस संबंध में वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे ताकि समस्या का समाधान हो . 

 

Tags:biharkishanganjElephants create havoc in Kishanganj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.