✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नवादा में गजराज के उत्पात से दहशत,शहर में प्रवेश रोकने के लिए जलाई आग

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 21, 2026, 1:26:29 PM

नवादा : बिहार के नवादा जिले में हाथियों के उत्पात से स्थानीय लोग दहशत में हैं. हाथियों को शहरी क्षेत्रों में प्रवेश करने से रोकने के लिए वन विभाग ने जंगल में जगह-जगह निवाड़ी (सूखी घास/पुआल) जलाकर आग लगाई है. गुरुवार से ही हाथियों का झुंड कौवाकोल प्रखंड में सक्रिय है. इन हाथियों ने जयप्रकाश नारायण आश्रम की दीवारों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है. दीवारों के टूटने से यह आशंका बढ़ गई है कि हाथियों का झुंड घनी आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश कर सकता है जिससे किसी बड़ी घटना का खतरा है.

इसी खतरे को देखते हुए वन विभाग ने बड़े पैमाने पर जंगल में निवाड़ी जलाकर आग लगाने का काम शुरू किया है. यह कार्रवाई सुबह 4 बजे से की जा रही है ताकि झारखंड के जंगल से बिहार में प्रवेश करने वाले हाथियों को रोका जा सके. वन विभाग हाथियों को भगाने के लिए अन्य उपाय भी कर रहा है. पटाखों का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिनकी आवाज से हाथियों को दूर भगाने की कोशिश की जा रही है. हाथियों के लगातार उत्पात के कारण पूरे प्रखंड में लोगों के बीच दहशत का माहौल है. हालांकि वन विभाग हाथियों को रिहायशी इलाकों से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है.

Tags:Nawada elephant menaceElephant terror in NawadaElephant herd in BiharWild elephants in Nawada districtElephant attack news BiharForest department action NawadaElephants entering urban areaBihar wildlife newsNawada breaking newsForest fire to stop elephantsBihar latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.