✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में तीन परीक्षार्थी नकल करते गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बरामद

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:22:46 PM

मुंगेर (MUNGER) :  मुंगेर जिला में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा ली गई. जो कि 14 परीक्षा केन्द्रों पर रखी गई थी.  इस दौरान परीक्षा में कोई भी नियम न टूटे इसे लेकर पूरी तैयारी रखी गई थी. कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा के समय चीटिंग न करे इस चीज का भी खास ख्याल रखा गया था. मगर इसके बावजूद कुछ ऐसे अभ्यर्थी पकड़े गए जो फिल्मी स्टाइल में नकल कर रहे थे. बता दें कि अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों की जाँच के क्रम में मॉडल उच्च विद्यालय, जिला स्कूल और टाउन स्कूल में कुछ परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़े गए. जिसके बाद इससे जुड़े चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी 

इन लोगों के पास से पुलिस ने तीन पीस वाकी टॉकी , 02 पीस वॉकी टॉकी चार्जर,4 पीस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सेट, 5 मोबाईल, एक स्कॉर्पियो और एक बाइक बरामद किया गया. सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि  जिले में 14 परीक्षा केन्द्रों पर बिहार चयन सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों द्वारा जाँच के क्रम में  तीन परिक्षा केन्द्रों पर तीन परीक्षार्थी कदाचार करते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़ा गया. जिनसे पूछ ताछ के दौरान उनके निशानदेही पर अन्य चार सहयोगी  मनीष कुमार ,अतुल आनंद ,मनीष कुमार और रोहित कुमार को परीक्षा केंद्र के बाहर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़ा गया.

प्रश्नपत्र का बता रहे थे उत्तर

एसडीपो ने कहा  कि गिरफ्तार परीक्षार्थी कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगा रहा था. वही परीक्षा केंद्र के बाहर गिरफ्तार सहयोगी प्रश्नपत्र का उत्तर बता रहे थे. उन्होंने कहा कि मुख्य अभियुक्त मनीष कुमार और अतुल आनंद है.  दोनों असरगंज बैजलपुर गांव के रहने वाले है. उन्होंने कहा दोनों मुख्य अभियुक्त के द्वारा ही तीनो परीक्षार्थी को ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उपलब्ध कराया गया था. उन्होंने बताया कि सुसंगत धाराओं में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और जेल भेजा जा रहा है.

 

 

Tags:Bihar PoliceBihar Police constable recruitment examinationBIHARNEWSमुंगेरmungermungernewsmungerpolicebiharupdatethenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.