✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बाढ़ में चुनावी रंजिश पर बवाल: मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर जानलेवा हमला

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 23, 2026, 2:37:51 PM

बाढ़ : अनुमंडल से चुनावी रंजिश में हिंसा की खबर पंडारक थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थक सुबीर सिंह पर जानलेवा हमला किया गया. घटना एनएच-31 स्थित पंडारक बाजार की है जहां हमलावरों ने सुबीर सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की. आरोप है कि हमलावरों ने उनका गला दबाकर हत्या करने की भी कोशिश की. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया.

रंजिश का नतीजा

घायल के भाई अमित कुमार के अनुसार यह हमला विधानसभा चुनाव की रंजिश का नतीजा है. उनका कहना है कि परिवार लंबे समय से अनंत सिंह का समर्थक रहा है जो विरोधी गुट को नागवार गुजर रहा था. आरोप है कि इसी खुन्नस में विरोधी पक्ष के लोगों ने घात लगाकर हमला किया. परिजनों ने सूरजभान सिंह के रिश्तेदारों सहित कुछ अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है।.

मामले की तहकिकात जारी

घटना की सूचना मिलते ही पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल से अस्पताल में मुलाकात की. उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

परिजनों के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान सुबीर सिंह पर वाहन तोड़फोड़ का एक मामला दर्ज हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि उसी पुराने विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई ने इस घटना को हिंसक रूप दे दिया.

 

Tags:Mokama MLA Anant Singh supporter attackedBarh election rivalry violenceAttempt to murder in Barh BiharAnant Singh supporter assault caseBihar political violence newsBarh latest crime newsBarh breaking news todayAnant Singh news updateBihar crime headlinesBarh police investigation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.