✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : घाटों के निरीक्षण के दौरान गंदगी देख भड़के अररिया सांसद, अधिकारियों को सरेआम लगाई फटकार

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:04:55 AM

अररिया(ARARIA): बिहार के अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह छठ घाट के निरीक्षण के क्रम में घाट पर पसरी गंदगी और मछली के फैले पंखुरी को देख भड़क उठे. उन्होंने इसको लेकर जब नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार को फोन लगाया तो उन्होंने डीएम के साथ घाट निरीक्षण की बात करते हुए आने में असमर्थता जताई तो सांसद का गुस्सा और भड़क उठा और उन्होंने तुरंत डीएम इनायत खान को फोन कर कार्यपालक पदाधिकारी की शिकायत की. जिसके बाद डीएम के निर्देश पर थोड़ी देर में जब कार्यपालक पदाधिकारी सांसद के निरीक्षण वाले स्थान पर पहुंचे तो सांसद ने जमकर ईओ की क्लास लगाते हुए उन्हें खरी खोटी सुना दी.

घाट पर मछली के पंखुरी और फैली थी गंदगी

दरअसल, सांसद प्रदीप कुमार सिंह शुक्रवार को अररिया एबीसी नहर छठ घाट का निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने घाट पर मछली के पंखुरी और फैले गंदगी को देखा. गंदगी पसरा देख घाटों का निरीक्षण करने आए सांसद ने जब इसको लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार को फोन किया तो कार्यपालक पदाधिकारी ने यह कहकर सांसद का फोन काट दिया कि वह अभी डीएम के साथ है. इस पर सांसद प्रदीप सिंह आग-बबूला हो गए और डीएम इनायत खान को फोन कर नाराजगी जाहिर की. इसके बाद जब डीएम का फोन कार्यपालक पदाधिकारी को गया तो साहब भागे-भागे घाट पर पहुंचे, जिसके बाद भड़के सांसद घाट पर कार्यपालक पदाधिकारी को देखते बरस पड़े और जमकर उन्हें खरी खोटी सुना दी.

सांसद के निर्देश के बावजूद घाट की नहीं हुई थी सफाई

बता दें कि अररिया बस स्टैंड के समीप एबीसी नहर छठ घाट पर मछली पट्टी रहता है और उसी मछली की गंदगी अभी भी घाटों पर फैला हुआ है. सांसद के निर्देश के बावजूद घाट की सफाई प्रॉपर तरीके से नहीं किया गया था और इसी बात को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह भड़के हुए थे. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को घाट की अविलम्ब साफ-सफाई के साथ छठ व्रतियों के लिए समुचित व्यवस्था करने की बात कही.

Tags:ARARIA MPBIHAR NEWSBIHAR POLITICS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.