✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

फुट ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान दो मजदूर क्रेन से गिरे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, देखें LIVE VIDEO

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:13:20 PM

हाजीपुर(HAJIPUR): बिहार के हाजीपुर जिले में मुजफ्फरपुर रेलखंड पर सराय स्टेशन में फुट ओवरब्रिज निर्माण के दौरान क्रेन से गिरकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें एक मजदूर की स्थिति काफी नाजुक बतायी जा रही है. आपको बताये कि घायल मुन्ना प्रजापति बिहार के बासीमेला पश्चिमी चंपारण का निवासी हैं. तो वहीं रंजीत कुमार नरकटियागंज निवासी है.

फुट ओवरब्रिज का निर्माण में काम कर रहे थे मजदूर

आपको बताये कि सराय स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान दोनों मजदूर क्रेन से नीचे गिर गये. जिसमें एक मजदूर घायल हो गया. जबकि दुसरे मजदूर को गंभीर चोटे आई है. आनन-फानन में घायल मजदूरों को इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जबकि आंशिक रुप से घायल मजदूर को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया.

क्रेन का एक बोल्ट टूटने हुआ हादसा

बता दें कि सुरक्षा को लेकर यहां लापरवाही बरती जा रही थी. मजदूर सेफ्टी बेल्ट नहीं पहने हुए थे. तो वहीं घायल मजदूर का कहना है. कि क्रेन का एक बोल्ट टूट जाने की वजह से ये हादसा हुआ.

Tags:During the construction of foot overbridgetwo laborers fell from the cranehospitalized in critical conditionLIVE video of the fall surfaced

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.