✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार मे बजट सेशन के दौरान राबड़ी देवी का बड़ा आरोप, वोट चोरी से आई है नीतीश की निकम्मी सरकार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 10, 2026, 12:14:30 AM

पटना: बिहार विधानसभा का सत्र जैसे ही दूसरी पाली में शुरू हुआ. सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई जिससे सदन का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया.

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी, विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार और मंत्री अशोक चौधरी आमने-सामने आ गए. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सभापति को हस्तक्षेप करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद शोर-शराबा थमने का नाम नहीं ले रहा था.

राबड़ी देवी ने सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह निकम्मी हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार वोट चोरी कर सत्ता में आई है.

राबड़ी देवी के आरोपों पर मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि “आप लोग चारा चोर हैं. आपने चारा घोटाला किया, इसी वजह से बिहार की जनता ने आपको सिर्फ 25 सीटों तक सीमित कर दिया.”

इसके बाद सदन में हंगामा और तेज हो गया. नीरज कुमार ने राबड़ी देवी पर टिप्पणी करते हुए उनके परिवार का जिक्र किया, जिस पर राबड़ी देवी और भड़क गईं और दोबारा सरकार पर वोट चोरी का आरोप दोहराया.

हालात इतने बिगड़ गए कि राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह अपनी सीट से खड़े हो गए और उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी पर जोर-जोर से आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोलना शुरू कर दिया.

लगातार बढ़ते शोर-शराबे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच सभापति को बार-बार हस्तक्षेप करना पड़ा, लेकिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी.

Tags:Rabri Devi big allegationBihar Budget Session 2026Rabri Devi attacks Nitish KumarVote theft allegation in BiharNitish government criticismBihar Assembly Budget SessionRJD leader Rabri Devi statementRabri Devi slams Nitish governmentAllegation of vote rigging in BiharBihar political news todayOpposition attack on Nitish KumarBihar government failure claimsपूरा English news article

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.