☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गंडक नदी में ढाई लाख क्यूसेन पानी छोड़े जाने से निचले इलाके में बाढ़ जैसे हालात, स्कूल से लेकर दुकानें बंद

गोपालगंज (GOPALGANJ) : गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दियारा इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बाल्मीकि नगर बैराज से 2 लाख 90 हजार क्यूसेन पानी छोड़े जाने के बाद से गोपालगंज में गंडक नदी उफान पर है. स्थिति ऐसी है कि सड़कों पर पानी आने लगा है और कई इलाकों में आवागमन प्रभावित है. इतना ही नहीं इस बाढ़ ने सरकारी स्कूल को भी अपने गिरफ्त में कर लिया है. सरकारी विद्यालय की चारों ओर गंडक नदी का पानी आ गया है. जिसकी वजह से विद्यालय बंद कर दिया गया है.

जागिरि टोला के विभिन्न गांव में बाढ़ का पानी

इस बाढ़ की वजह से जागिरी  टोला, रामनगर का मकसूदपुर महाली टोला के मुख्य मार्ग पर पानी प्रवेश कर जाने से दियारा वासियों को आने जाने की समस्या हो रही है. बता दें कि बीते मंगलवार को 2 लाख 90 हजार क्यूसेन पानी वाल्मीकि नगर बाजार से डिस्चार्ज किया गया था जिसकी वजह से निचला इलाका जागिरि टोला के विभिन्न गांव में बाढ़ का पानी चला गया और पूरा इलाका पानी में डूबता दिख रहा है. इस वजह से यहां मौजूद सभी लोगों को रहने में काफी परेशानी हो रही है स्कूल से लेकर कई दुकानें भी बंद है.

Published at:11 Aug 2023 10:36 AM (IST)
Tags:Gandak riverDue to the release of 2.5 lakh cusen water in the Gandak riverflood2.5 lakh cusen waterBIHARGOPALGANJBIHARUPDATETHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.