✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

रेल मंत्री रहते हुए डॉ मनमोहन सिंह का मिला था काफी सहयोग, उनका जाना देश के लिए बड़ी क्षति-लालू प्रसाद यादव

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:39:49 AM

पटना(PATNA):देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की देर रात निधन हो गया.उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक देखा जा रहा है. सारे नेता और मंत्री अपने-अपने तरीके से शोक प्रकट कर रहे हैं.वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके साथ बिताए उन हर लम्हों को किया जब वे केंद्र में रेल मंत्री थे और देश के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह थे.लालू प्रसाद यादव ने मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताई है.

रेल मंत्री रहते हुए डॉ मनमोहन सिंह का मिला था काफी सहयोग-लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव ने मनमोहन सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि वह देश के सबसे ईमानदार और निष्ठावान प्रधानमंत्री थे, उनके जैसा नेता कोई दूसरा नहीं मिल सकता है. वही लालू प्रसाद यादव ने उनको याद करते हुए कहा कि जब डॉ मनमोहन सिंह के कार्यालय में उन्हें रेल मंत्री बनाया गया था, तो पीएम रहते हुए मनमोहन सिंह ने काफी ज्यादा सहयोग किया था.

उनका जाना देश के लिए बड़ी क्षति-लालू प्रसाद यादव

वहीं उनके कार्यकाल में बिहार का भी काफी विकास हुआ, उनके निधन की खबरें लालू प्रसाद यादव की काफी आहत दिखे.लालू प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही रेलवे का भाड़ा सबसे कम हुआ था.मनमोहन सिंह के निधन पर लालू यादव ने कहा यह मेरे लिए बहुत बड़ा धक्का है.ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें.

Tags:lalu prasad yadavdr. manmohan singhlalu prasad yadav newsdeath of dr. manmohan singhtrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.