✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में एलपीजी की समस्या पर घबराए नहीं,विभाग ने जारी किया कंट्रोल रूम का नंबर   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 13, 2026, 8:07:48 PM

पटना(PATNA): देश में एलपीजी को लेकर सरकार ने एक्शन प्लान बनाया है. किसी भी इलाके में रसोई गैस की किल्लत ना हो इसका खास ख्याल रखा गया है. साथ ही किसी अफवाह में ना पड़ने की अपील की गई है. किसी तरह की जानकारी के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने एक कंट्रोल रूम की स्थापना की है. जिसमें उपभोक्ता को सुबह 7 से रात 9 बजे तक एलपीजी संबंधित शिकायत और समस्या का हल किया जाएगा.   

नियंत्रण कक्ष की शुरुआत

बिहार में तेल और प्राकृतिक गैस (एलपीजी) को लेकर आने वाली परिस्थितियों से राज्य के लोगों को बचाने और होने वाली कठिनाइयों के त्वरित निदान के लिए विभाग अलर्ट है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना में एक नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है.

सुबह 7 बजे से रात्री 9 बजे तक सेवा

यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक कार्यरत रहेगा.  इस अवधि के दौरान राज्य के उपभोक्ता एलपीजी की उपलब्धता, वितरण अथवा उससे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के संबंध में विभागीय नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं.

इस नंबर पर कर सकते है शिकायत

लोग अपनी समस्याओं और कठिनाइयों से नियंत्रण कक्ष को दूरभाष संख्या – 0612-2233050 पर जानकारी  दे सकते हैं, ताकि विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दे

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि एलपीजी से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में अनावश्यक भ्रमित होने के बजाय विभाग द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें, जिससे समस्याओं का शीघ्र निदान सुनिश्चित किया जा सके.

Tags:LPGBIHARBIHAR LPGLPG GASBIHAR NEWSCONTROL ROOMBIHAR UPDATEBIHAR KA NEWSBIHAR POLICEOILINDIAN OILGAS BOOKING NUMBER

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.