✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

धीरेन्द्र शास्त्री: बाबा बागेश्वर के पोस्टर पर पोती गई कालिख, लिखा अपशब्द 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:26:51 AM

पटना (PATNA): बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पिछले पांच दिनों राजधानी पटना में मौजूद हैं. इनसे हर दिन लाखों लोग मिल रहे हैं और अपनी अर्जी लगा रहे हैं. जो नई जानकारी निकलकर सामने आई है वह यह है कि राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर बाबा बागेश्वर के स्वागत को लेकर लगाए गए पोस्टर पर कालिख पोत दिया गया है. दरअसल, राजधानी पटना के प्रमुख स्थानों में से शामिल डाकबंगला चौराहे पर बागेश्वर धाम वाले पंडित धर्मेंद्र शास्त्री के स्वागत को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठनों द्वारा पोस्टर लगाए गए थे. इन्हीं पोस्टरों पर अज्ञात लोगों ने देर रात कालिख पोत दी है. इन पोस्टरों में विशेष रुप से बागेश्वर के तस्वीर पर कालिख पोती गई है. इन पोस्टर में कालिख से लिखा गया है कि- 420 चोर.  फिलहाल इस घटना को किनके द्वारा अंजाम दिया गया है इस बात की जानकारी नहीं मिल रही है. 

आज हनुमंत कथा का अंतिम दिन

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री 13 मई से 17 मई तक नौबतपुर के तरेत गांव में हनुमंत कथा का कार्यक्रम कर रहे हैं. इस दौरान उनका कई बार विरोध किया गया. हनुमंत कथा के कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है. 
 

Tags:biharDhirendra ShastriBaba BageshwarBlackened on the poster of Baba Bageshwar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.