✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

विकास या भ्रष्टाचार! उद्घाटन के 5 दिन बाद ही SKMCH मेडिकल कॉलेज की दीवार में आयी दरार, अब छुपाने की कोशिश में लगा विभाग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:32:53 AM

मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR): बिहार के किसी जिले में पुल सड़क या किसी भवन का निर्माण हो और उसमें घोटाला न हो ऐसा सवाल ही पैदा नहीं होता है. जिस तरह से इस बार बरसात के मौसम में लगतार पुल गिरने का सिलसिला जारी रहा. उसको देखते हुए बिल्कुल कहा जा सकता है कि यहां बिना भ्रष्टाचार के कोई भी चीज का निर्माण नहीं हो सकता है. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है. जहां 150 करोड़ की लागत से बना SKMCH की बिल्डिंग के दीवार में दरार आ चुकी है. आपको बतायें कि इसके बने हुए कुछ दिन ही हुए हैं.

गुणवक्ता पर एक बड़ा सवाल उठ रहा है

मुजफ्फरपुर SKMCH मेडिकल कॉलेज कैंपस में 150 करोड़ रुपए की लागत से बना सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के पीछे वाले हिस्से मे दरार आ गई है. डेढ़ फीट ऊपर वाले हिस्से में 50 के क्षेत्र फीट दरार आने से एक बार फिर गुणवक्ता पर एक बड़ा सवाल उठ रहा हैं. आपको बता दें कि बीते 7 सितंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने उद्घाटन किया था. हालांकि ये भी दावा किया गया है कि इससे बिल्डिंग को कोई खतरा नही है. निचले वाले हिस्से में प्लास्टर टूटा है. बिल्डिंग पूरी तरह से सुरक्षित है और इस प्लास्टर को तोड़कर ढका जा रहा है.

दरार को छिपाने के लिए अब इसे पेंट से ढका जा रहा है 

आपको बताये कि बहुचर्चित सुपर स्पेशियलिटी के उद्घाटन के बाद ही दीवार में दरार आ गयी है. यह भी बता दें कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के पूर्वी हिस्से में जमीन से डेढ़ फीट ऊपर दरार आ चुकी है. ये दरार पहले से ही है लेकिन उसे छिपाने के लिए अब इसे पेंट से ढका जा रहा है और आनन फानन में इसको ढका जा रहा है.

पढ़ें एसकेएमसीएच की अधीक्षक ने क्या कहा

पूरे मामले में एसकेएमसीएच की अधीक्षक सह सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की निदेशक डॉ. कुमारी बिभा ने बताया कि इस मामले में पूरी जानकारी लिया जायेगा और रिपोर्ट लेंगे. इसी अलावा दरार आने की जानकारी मिली है, इसको जाकर देखेंगे और उसके लिए विभाग को पत्राचार करेंगे. अभी तक की जानकारी में कोई भी तरह का खतरा नहीं है.

Tags:corruptioncorruption in biharSKMCHSKMCH mujaffarpurMedical college of biharTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayMujaffarpurMujaffarpur newsMujaffarpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.