✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सदन के बाहर भाकपा माले विधायकों का प्रदर्शन,कहा- बिहार के हालात पर बीजेपी जिम्मेवार

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:29:18 AM

पटना (PATNA) : नालंदा में हुई हिंसक झड़प के बाद विपक्षी पार्टी लगातार सरकार पर पलटवार है. भाकपा माले के विधायकों ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान प्रदर्शन किया है. बीजेपी के साथ माले के विधायकों ने अपने सरकार पर भी सवाल खड़ा किया. हाथ में तख्ती बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे विधायकों ने कहा कि हम सरकार में हैं, लेकिन सरकार हमारी नहीं है हम सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं. वही विधायक महबूब आलम ने कहा कि प्रशासन की चूक हुई है यह सरकार को भी मानना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक के इशारों पर ही पूरे बिहार में दंगा भड़का हुआ है 

यहां के लोग 2024 में बीजेपी को उखाड़कर फेंक देंगे: ललन सिंह 

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दंगाइयों को क्या उखाड़ लेंगे वह खुद 2024 में उखाड़कर यहां के लोग उन्हें फेंक देंगे. बिहार में जंगलराज है के सवाल पर ललन सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि दिल्ली में देखिए क्या स्थिति है वहां पर क्या है, वहां की कानून व्यवस्था किस तरीके से चौपट है, बिहार में कुछ नहीं मिलने वाला है. ये राजभवन में आकर रहे या 2024 तक राजभवन में डेरा बना ले. इससे कुछ नहीं बदलने वाला  अमित शाह दिल्ली में देखिए क्या जंगलराज है कि मंगल राज है वहां की कानून व्यवस्था किस तरीके से चौपट है.

Tags:DemonstrationMLAsLalan SinghAmit ShahPATNABIHARUPDATEBIHARNEWSBIHARLATESTNEWSBIHARTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.