✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अमित शाह के सीमांचल दौरे पर सियासी घमासान, पप्पू यादव ने की उद्योग और विशेष पैकेज की मांग

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 25, 2026, 1:58:55 PM

पूर्णिया : गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए मांग किया कि पूर्णिया में मखाना मक्का की फैक्ट्री लगाई जाए. उन्होंने कहा कि अमित शाह सीमांचल दौरे पर हैं इसलिए उन्हें चुनाव के समय किए गए वायदे का याद दिलाना चाहूंगा.

सीमांचल दौरे पर अमित शाह से पप्पू यादव की मांग

उन्होंने वायदा किया था कि पूर्णिया और आसपास के किसानों को मक्का और मखाना आधारित फैक्ट्री दिया जाएगा साथ ही सबसे निचले पायदान पर खड़े सीमांचल वासियो के लिए विशेष पैकेज की भी पप्पू यादव ने मांग की. वही पप्पू यादव ने कहा कि विधानसभा में एक मंत्री ने सभी नेताओं की फाइल होने की बात कही है. वह उनका स्वागत करते हैं लेकिन उस फाइल को दबाने से ज्यादा सार्वजनिक करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिहार के विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ही डरे हुए हैं.

भाजपा के पास अपना कोई एजेंडा नहीं : पूर्णिया सांसद

पप्पू यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता देश ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वमान्य नेता की है और भाजपा के पास अपना कोई एजेंडा नहीं है इसीलिए राहुल गांधी को बदनाम करते रहते हैं. एक बार फिर पप्पू यादव ने पटना में हुए नीट छात्र की बलात्कार के बाद हत्या का सवाल उठाया और कहा कि जब हमने यह सवाल उठाया तो हमारे खिलाफ साजिश रची गई हमारा सिक्योरिटी घटा दिया गया.

Tags:Seemanchal Industry DemandSpecial Package for SeemanchalPurnea MP Pappu YadavPappu Yadav StatementSeemanchal Development IssueIndustrial Development in SeemanchalBihar Special Economic PackagePurnea News TodayBihar Political NewsPappu Yadav Latest NewsBihar Industry InvestmentEconomic Growth in SeemanchalPurnea Lok Sabha MPBihar Regional Development Demand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.