कैमूर (KAIMUR) : मंत्री बनने के बाद पहली बार कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का कैमूर जिले के मोहनिया के चांदनी चौक पर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान RLM के प्रदेश अध्यक्ष सह दिनारा विधायक आलोक सिंह भी मौजूद रहे. इस दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने महावीर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया.
लोगों के स्नेह और प्यार से अभिभूत हुए दीपक प्रकाश
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बधाई देते हैं आगे भी उनके नेतृत्व में जदयू जनता के मुद्दों को और मजबूती से उठाएगी और उनके मुद्दों के ऊपर काम करेगी. पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि विभाग में जवाब देही मिलने के बाद पहला अवसर है कैमूर आना हुआ है. यहां पर जिस प्रकार से लोगों का स्नेह प्यार मिल रहा है उससे अभीभूत हैं. लोगों के लिए काम करने की जो जिम्मेदारी मिली है उस जिम्मेदारी के लिए और भी संकल्पित हो रहे हैं यहां आकर.
मेरी कोशिश है युवाओं के लिए रोजगार का सृजना हो
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार की पूरी सरकार प्रायोरिटी है. नौजवानों के लिए अगले 5 वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार की व्यवस्था करने की इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु यह सरकार संकल्पित है. पंचायती राज विभाग में भी जिला परिषद की भूमि मोनेटाइजेशन के माध्यम से मेरी कोशिश है युवाओं के लिए रोजगार का सृजना हो.