✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दीपक आनंद बने बिहार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव, अधिकारियों को दिया ये निर्देश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 16, 2026, 4:32:19 PM

पटना(PATNA):16 मई को बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के नए सचिव दीपक आनंद ने अपना पदभार संभाला. पद संभालने के बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और कामकाज तथा चल रही योजनाओं की जानकारी ली.इसके बाद उन्होंने विभाग की अलग-अलग योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की.बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण, उपभोक्ता संरक्षण और डिजिटल सेवाओं की स्थिति पर चर्चा हुई.

सचिव ने अधिकारियों को दिया निर्देश 

सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी काम समय पर, सही तरीके और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक आसानी से पहुंचना चाहिए, यही विभाग की प्राथमिकता है.

जनता से जुड़े कामों में तेजी लाने पर जोर

बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के अधिकारी भी मौजूद थे.सचिव ने सभी से मिलकर काम करने और जनता से जुड़े कामों में तेजी लाने पर जोर दिया.

Tags:Bihar GovernmentFood and Consumer Protection DepartmentDeepak AnandSecretary AppointmentCharge AssumptionScheme ReviewPDSRation CardFood DistributionConsumer ProtectionGovernment InstructionsBihar News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.