✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा: ई-रिक्शा के बाहर लटका हुआ शव पूरे रास्ते पोल और अन्य चीजों से टकराता रहा, वीडियो वाइरल होने पर सिस्टम पर उठ रहे सवाल

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:40:40 PM

नालंदा (NALANDA) : नालंदा से एक चौकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां रेल पुलिस सिस्टम की धज्जी उड़ाता नजर आ रहा है. जहां रेल पुलिस एक अज्ञात शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए ई-रिक्शा पर ले जा रही हैं. इस ई-रिक्शा को सड़क पर जिसने भी देखा वो दंग रह गया. रिक्शे में शव को रखकर किलोमीटर दूर बिहार शरीफ सदर अस्पताल तक ले जाया गया. इस शव को ले जाने के लिए न तो एम्बुलेंस को बुलाया गया न ही कोई प्राइवेट गाड़ी का इस्तेमाल किया गया. इसे देख बिहार के सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है.  

पोल और अन्य चीजों से टकराता रहा शव

इस घटना की सबसे बड़ी बात तो ये है कि जिस तरह शव को रखा गया था वो काफी हैरान करने वाला था. ई-रिक्शा के एक तरफ शव का पैर लटका था तो दूसरी तरफ उसका सर. पूरे रास्ते शव का दोनों हिस्सा रिक्शे के बाहर था और वो पोल और अन्य चीजों से टकराता रहा. इस खौफनाक मंजर को राह चलते हर कोई देखता रहा. किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर तेजी से वाइरल हो रहा है.

 

ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राजगीर रेल थाना अंतर्गत पंडितपुर गांव के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ (करीब 40 साल) की मौत हो गई थी. जिसके बाद शव की पहचान नहीं होने पर रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ई-रिक्शा के चालक ने बताया कि उसे कहा गया कि बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर चले जाओ तो वह आ गया. इस दौरान ई-रिक्शा पर एक जवान भी सवार था. जिसने कहा कि उसे इस बात का एहसास नहीं हुआ कि इस तरह शव को ले जाना अमानवीय है.

कुछ भी बोलने से बचते रहे अधिकारी

इस संबंध में फोन पर रेल थाना प्रभारी रामचंद्र सिंह ने बताया कि शव को ई-रिक्शा पर लाना और ले जाना अमानवीय तरीके से एक अपराध है. किस कारण शव वाहन नहीं मिला या मांग नहीं की गई इसकी जांच की जाएगी. यदि इस तरह की गलती की गई है तो जांच कर कार्रवाई होगी. फिलहाल कोई भी पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने बोलने से बच रहा है. वही सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वाइरल होने पर इसपर प्रशासनिक दबाब भी काफी बन गया है.

Tags:Dead body hanging outside e-rickshawbody colliding with pole and other thingsvideo viralVIRALVIDEONALANDABIHARHEALTHRAILWAYTHENEWSPOSTTRENDING

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.