✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बंद घर में मिला मां-बेटी का शव, हत्या के बाद एसिड से जलाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:36:06 AM

बगहा (BAGAHA): बड़ी ख़बर बगहा से सामने आ रही है, जहां डबल मर्डर से इलाका से लोगों में भय का माहौल बन गया है. दरअसल बंद घर में मां बेटी का शव अर्द्ध जला हुआ बरामद किया गया है. शव की पहचान शोभा तिवारी औऱ ख़ुशबू तिवारी के रूप में की गई है. घटना पटखौली थाना क्षेत्र के सुखवन रोड स्थित घर में हुई है. जहां मां बेटी की निर्मम हत्या कर शव को एसिड से जलाने की आसंका जताई जा रही है. शहर के नारायनापुर स्थित बगीचा टोला में शोभा तिवारी औऱ उनकी बेटी की हत्या से सनसनी फ़ैल गयी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना के बाद पहुचीं पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है. इधर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की कवायद तेज कर दी गई है. मौक़े पर पहुंचे बगहा SDPO कुमार देवेंद्र ने इसकी पुष्टि करते हुए FSL टीम को बुलाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा. आशंका जताई जा रही है कि बीती रात मां बेटी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शवो को एसिड से जलाया गया है. हालांकि पुलिस अभी स्पष्ट रूप से नहीं बता रही है.

पति से रिश्ता तोड़ साथ रहती थी मां बेटी

मिली जानकारी के अनसुरा अपने पति से रिश्ता तोड़ कर लंबे समय से शोभा तिवारी औऱ उनकी बेटी ख़ुशबू तिवारी एक साथ इसी घर मे रहती थी. जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के बाद सनसनी फैल गई है. लिहाजा पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं को खंगालने में जुटी हुई है.

Tags:bihar newsbihar breaking newsbihar latest newsbihar trending newsbagaha newsbagaha crime newsdead bodies of mother and daughter found in bagahabagaha polieDead bodies of mother and daughtermother and daughter dead bodiesDead bodies of mother and daughter found in closed housefear of burning with acid after murderpolice engaged in investigation.double murder in bagahadouble murder case in bagahaIdentification of dead body Shobha Tiwari and Khushboo Tiwaribagaha Patkhauli police stationSukhvan Road of Patkhauli police station

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.