✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दिनदहाड़े हत्या से दहला बेतिया ! मॉर्निंग वॉक पर गये बिजली विभाग के अधिकारी को पहले चाकू से गोदा फिर मार दी गोली

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:03:41 PM

बेतिया(BETTIAH): बेतिया में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. जहां जेडीयू सांसद आवास के समीप बिजली कार्यपालक सहायक संजीव कुमार बरनवाल की चाकू से गोदकर फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पूरी घटना बेतिया के नरकटियागंज का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के कार्यपालिका सहायक संजीव कुमार बरनवाल आज सुबह अपनी पत्नी निशा बरनवाल के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे, इस दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया, जब वे चाकू के हमले से नहीं मरे तो फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.

परिजनों ने दी ये जानकारी

मृतक के परिजनों के मुताबिक पूर्व में भी संजीव कुमार बरनवाल पर फायरिंग की घटना हुई थी. पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिस कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा और उन्होंने आज अहले सुबह संजीव कुमार बरनवाल की चाकू गोदकर फिर गोली मारकर हत्या कर दी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है शव को कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच भेज दिया. जहां पुलिस प्रशासन अस्पताल प्रशासन के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.घटना से पूरे नरकटियागंज में दहशत का माहौल है.

Tags:crime in biharcrime news biharmurdermurder in biharmurder in bettiahfiring news biharmurder case bettaihnarkatiyaganj bihartrending newsbiharbihar newsbihar news todaybettiahbettiah newsbettiah news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.