✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दरभंगा मेडिकल कॉलेज बनेगा हाईटेक, बढ़ेंगे 1700 बेड और बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 6, 2026, 8:00:54 PM

पटना (PATNA): बिहार सरकार उत्तर बिहार में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है. इसके तहत दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को हाईटेक अस्पताल बनाने का काम जोरों पर है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में 1700 अतिरिक्त बेड जोड़े जाएंगे, जिससे कुल बेड संख्या 2500 तक पहुंच जाएगी और 250 नए नामांकन की सुविधा उपलब्ध होगी.

सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले तीन वर्षों में यह परियोजना पूरी हो जाए और उत्तर बिहार के लोग किसी भी गंभीर बीमारी के लिए राज्य के बाहर न जाएं. इस पहल से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा का लाभ मिलेगा.

अस्पताल को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा और मरीजों के लिए हर आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके तहत 400 बेड वाला सर्जिकल वार्ड निर्माण पूरा कर लिया गया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि डीएमसीएच अस्पताल को विश्वस्तरीय अस्पताल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके.

बता दें कि राजधानी पटना में भी पीएमसीएच अस्पताल में 1117 बेड वाले 2 टावर अस्पताल भवन का संचालन शुरू हो चुका है, जिसमें आंख, कान, गला, गैस्ट्रो और अन्य कई बीमारियों के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

इस परियोजना के पूरा होने के बाद बिहार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अन्य विकसित राज्यों के समान दर्जा प्राप्त कर लेगा. सरकार का कहना है कि उत्तर बिहार में इस तरह के हाईटेक अस्पतालों से लोगों को बेहतर इलाज और सुविधा मिलने के साथ-साथ मेडिकल शिक्षा में भी सुधार होगा.

Tags:biharbihar newsDarbhanga Medical CollegeDarbhanga Medical College biharlatest newsnews updatebihar latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.